
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आजकल मुंबई के दौरे पर पहुंचे हुए हैं। मुंबई पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराष्ट्र के फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों से मुलाक़ात कर रहे हैं। दरअसल योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी का निर्माण करने की कोशिश कर रहे हैं।
आज योगी आदित्यनाथ मुंबई में स्थित बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में लखनऊ नगर निगम का बॉन्ड लांच किया है। मुंबई पहुंचे योगी आदित्यनाथ महाराष्ट्र सरकार और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के निशाने पर आ गए हैं।
खबर सामने आई है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए उस होटल के बाहर पोस्टर लगाये हैं। जहाँ पर वह ठहरे हुए हैं।
इस पोस्टर में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने योगी आदित्यनाथ को ठग करार दिया है। उन्होंने इस पोस्टर में लिखा है कि , ‘कहाँ राजा भोज कहां गंगू तेली’, नाकाम राज्य की बेरोजगारी छुपाने के लिए मुंबई के उद्योग को UP ले जाने आया है ठग”
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना द्वारा यह पोस्टर मराठी में लगाए गए हैं। इसमें महाराष्ट्र को वैभव कहा गया है और कहां यूपी को दरिद्रता। इसके साथ सिनेमा के जनक दादा साहब फाल्के ने भव्य फिल्म इंडस्ट्री की शुरुआत की थी।
जिसे उत्तर प्रदेश ले जाने के लिए वह मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। उत्तर प्रदेश की विफलता को छिपाने और मुंबई के उद्योग को वहां ले जाने के लिए यह ठग आया है।
इसके साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी योगी आदित्यनाथ का नाम लिए बिना उन पर हमला बोला है।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि अगर किसी में हिम्मत है। तो महाराष्ट्र के उद्योग उत्तर प्रदेश ले जा कर दिखा दे। कोई भी जबरदस्ती यहां से व्यापार को लेकर नहीं जा सकता।