दिल्ली की सीमा पर चल रहे किसान आंदोलन को 47 दिन हो चुके हैं। बीते दिनों किसान संगठनों के नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच हुई आठवें दौर की बैठक भी नाकामयाब साबित हुई है।
दोनों पक्ष अपनी-अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। सरकार कृषि कानूनों को निरस्त करने से साफ इंकार कर रही है तो किसानों ने भी चेतावनी दे दी है कि वे इस आंदोलन को अनिश्चितकाल तक चलाने के लिए तैयार हैं। लेकिन हम पीछे नहीं हटेंगे।
किसानों के समर्थन में विपक्षी दलों के साथ-साथ सामाजिक संगठन, कलाकार और खिलाड़ी भी हैं। जो सोशल मीडिया पर अपना विरोध दर्ज करवा रहे हैं। इसके साथ भाजपा की गलत नीतियों पर जमकर हमलावर हो रहे हैं।
इस कड़ी में बॉक्सर और कांग्रेस नेता विजेंद्र सिंह ने भी भाजपा की सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि “औरत की इज़्ज़त, किसान की फ़सल ओर सैनिक की जान को छोड़ कर सब कुछ महँगा है इस देश में।”
औरत की इज़्ज़त,किसान की फ़सल ओर सैनिक की जान को छोड़ कर सब कुछ महँगा है इस देश में 🇮🇳
— VIJENDER SINGH (@BOXERVIJENDER) JANUARY 11, 2021
इससे पहले भी विजेंद्र सिंह ने किसान आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया पर कई ट्वीट्स किए हैं। हाल ही में उन्होंने लिखा था कि देश के लोगों को अमेरिका की चिंता सता रही है। लेकिन हमारे देश के किसान इतनी ठंड में सड़को पर है।
उनकी चिंता किसी को क्यों नहीं हो रही। विजेंद्र सिंह समेत कई भारतीय खिलाड़ियों ने किसानों को अपना समर्थन दिया है।
गौरतलब है कि भारत में जहां किसान मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों से परेशान हैं। वहीं देश की महिलाएं भी भाजपा के शासनकाल में असुरक्षित हैं। आए दिन देश के किसी न किसी कोने से सैकड़ों रेप के मामले सामने आते हैं।
भारतीय जनता पार्टी के बड़े-बड़े दावों के विपरीत पार्टी पर अक्सर ये आरोप लगते रहे हैं कि यह किसान विरोधी और महिला विरोधी सरकार है।